Katrina Kaif shares a childhood image Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कटरीना ने शेयर की बचपन की तस्वीर, कैप्शन पढक़र फैंस हुए हैरान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 4:21 PM (IST)
कटरीना ने शेयर की बचपन की तस्वीर, कैप्शन पढक़र फैंस हुए हैरान
दरअसल कटरीना ने जो तस्वीर शेयर की है उसको देखकर पहली नजर में लगता है कि कटरीना जंगल में बैठकर ही तस्वीर खिंचवा रही हैं, लेकिन ठीक से देखने में समझ आता है कि वो वॉलपेपर के आगे बैठी हैं। तो इस तस्वीर को देखकर पहली झलक में कुछ फैंस को लगा कि कटरीना किसी जंगल में बैठी हैं। उनकी इस तस्वीर पर एक्ट्रेस निमरत कौर भी धोखा खा गईं। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा कि यह बहुत प्यारी है और कीमती है। इसके बाद निमरत ने लिखा कि कैप्शन पढऩे तक उन्हें लगा ही नहीं कि पीछे वॉलपेपर है। वहीं एक फैन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे लगा तुमने ये तस्वीर सच में जंगल में खिंचवाई है। सच में उस समय में फोटोग्राफर अपने बेहतरीन काम से हमें पागल बनाते थे।’ बता दें कि कटरीना हाल ही में मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। वहीं कटरीना इन दिनों सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म ईद पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें - अब इसमें हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे राजकुमार राव

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement