Kareena to star opposite Irrfan in Hindi Medium 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘हिंदी मीडियम 2’ में इरफान के साथ दिखाई देंगी करीना

khaskhabar.com: रविवार, 31 मार्च 2019 4:07 PM (IST)
‘हिंदी मीडियम 2’ में इरफान के साथ दिखाई देंगी करीना
मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान ‘हिंदी मीडियम’ के सीक्वल में अभिनेता इरफान खान की सह-कलाकार के रूप में दिखाई देंगी। अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, ‘‘वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी और इसमें वह एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा सकती हैं।’’ खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी।
साकेत चौधरी द्वारा निर्देशित ‘हिंदी मीडियम’ में इरफान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म भारत की शिक्षा प्रणाली पर आधारित थी।
‘हिंदी मीडियम 2’ के अलावा करीना ‘तख्त’ और ‘गुड न्यूज’ में दिखाई देंगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement