Kareena celebrates dad Randhir Kapoor birthday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटी दामाद संग रणधीर कपूर ने मनाया जन्मदिन, पहुंचे बॉलीवुड सितारे

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 12:46 PM (IST)
बेटी दामाद संग रणधीर कपूर ने मनाया जन्मदिन, पहुंचे बॉलीवुड सितारे
70 के दशक के मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर ने 15 फरवरी को अपनी जिंदगी के 70 साल पूरे कर चुके है। इस दिन को खास बनाने के लिए उनकी स्टार बेटियां यानी करीना कपूर खान और ​करिश्मा कपूर ने साथ मिल कर मनाया। साथ में उनके दामाद सैफ अली खान मौजूद थे। दोनों बेटियों ने अपने पापा के लिए चेंबुर में शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया और इस मौके पर अपने नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों को आमंत्रित किया। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने पिता के जन्मदिन की पार्टी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। शेयर की गई तस्वीरों में करीना और करिश्मा अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं, मगर इन तस्वीरों में पटौदी खान के सबसे छोटे नवाब तैमूर अली खान नजर नहीं आ रहे। इस पार्टी में दोनों बेटियां ने ट्रडिशनल कपड़ों को महत्व दिया। दोनों उतनी ही गॉर्जियस नजर आ रही थी। करीना ने अपने पसंदीदा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ कढ़ाईदार सूट पहन रखा था। उसी से मिलती—जुलती ड्रेस में करिश्मा भी नजर आई।
करीना को देख ऐसा लग रहा है कि यह नई ममी पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद काफी जल्दी शेप में आ गई हैं।

[# जानिए तनु वेड्स मनु पार्ट 3 से कंगना का पत्ता क्यों हुआ साफ?]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/15
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement