Advertisement
करण कपाडिय़ा ने अपनी पहली फिल्म का किया प्रमोशन

करण कपाडिय़ा ने कहा, ‘‘मेरे लिए सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाना एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। चूंकि, इस फिल्म की अवधारणा काल्पनिक है, इसलिए इस फिल्म एवं अपने किरदार के लिए मुझे दो साल तक काफी तैयारी करनी पड़ी। मैं चाहता हूं कि दर्शक इस फिल्म को देखें और मुझे उम्मीद है कि उन्हें फिल्म और इसमें मेरा काम जरूर पसंद आएगा।’’
निर्देशक बेहजाद ने सनी देओल के साथ काम करने के अनुभव के बारे में कहा, ‘‘यह सनी सर के साथ काम करने का एक बहुत ही शानदार और मजेदार अनुभव था। हमने हमेशा बिना किसी कारण के करण की टांग खींची। सनी देओल ने सेट पर बहुत सारी सकारात्मक ऊर्जा लाई।’’
जब उनसे फिल्म से अपेक्षाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से हमने इस फिल्म के जरिये अपना ²ष्टिकोण दर्शकों के सामने रख दिया है। बहुत बार संपादित करते हुए हमने फिल्म देखी है और कह सकता हूं कि यह पूरी मनोरंजक फिल्म साबित होगी लेकिन, मैं चाहता हूं कि दर्शक फिल्म देखें और फिल्म के बारे में अपनी राय बनाएं।’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


