Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu name their son Neil Kitchlu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काजल अग्रवाल ने अपने बेटे का नाम 'नील किचलू' रखा

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 1:15 PM (IST)
काजल अग्रवाल ने अपने बेटे का नाम 'नील किचलू' रखा
हैदराबाद । काजल अग्रवाल और गौतम किचलू मंगलवार को अपने बेटे के जन्म के बाद बेहद खुश नजर आए। परिवार की ओर से काजल और गौतम ने अपने बच्चे के नाम की घोषणा की है। काजल की छोटी बहन निशा अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने भतीजे का नाम 'नील किचलू' बताया। निशा ने अपने पोस्ट में लिखा, "कल की सुबह सबसे बेहतरीन थी! हम घर में अपने नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।" उत्साहित मौसी ने नील को टिमटिमाती आंखों वाला बताया और कहा कि उसकी मुस्कान बहुत अच्छी है। उसकी टिमटिमाती आंखों ने परिवार में खुशियां भर दी हैं।
निशा ने आगे लिखा, "हम नील किचलू को पाकर बहुत खुश हैं। काजल और गौतम किचलू को ढेर सारी शुभकामनाएं।" किचलू और अग्रवाल का परिवार घर में एक नए सदस्य के आने से बेहद खुश नजर आए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement