फरवरी माह में सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाली अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी-2 शाहरुख खान की रईस और ऋतिक रोशन की काबिल के बाद तीसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने इस वर्ष 50 करोड के आंकडे को पार करने में सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही यह अक्षय कुमार की चौथी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने सर्वाधिक वीकेंड कलेक्शन किया है। उनके करियर में जॉली एलएलबी-2 से पहले हाउसफुल-3, ब्रदर्स और सिंह इज ब्लिंग ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर प्रथम वीकेंड में 50 करोड के आंकडे को छूने में सफलता प्राप्त की थी।