Advertisement
सप्ताहांत तक बॉक्स ऑफिस पर औसत रही जॉन विक : 4

गुरुवार, पेड-प्रीव्यूज- 2.50 करोड़ रुपये
शुक्रवार, पहला दिन- 6.00 करोड़ रुपये
शनिवार, दूसरा दिन- 9.00 करोड़ रुपये
रविवार, तीसरा दिन- 9.00 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 26.50 करोड़ रुपये
वैसे भारत में जॉन विक फ्रेंचाइजी को बहुत बड़ी सफलता कभी नहीं मिल पायी है। सीरीज की पिछली 3 फिल्मों ने कुल मिलाकर भारत में 50 करोड़ का कारोबार किया है। चौथी फिल्म ने जरूर दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में सफलता प्राप्त की है, जिसके चलते इसने 3 दिन में 26 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए यह संकेत दिया है यह फिल्म लाइफटाइम 50 करोड़ के आंकड़े को भारत में छू सकती है। हालांकि इसकी सम्भावना नहीं के बराबर नजर आ रही है क्योंकि आगामी शुक्रवार भारत में दो बड़ी फिल्में भोला और दसरा का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है, जिसके चलते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह दोनों फिल्में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होंगी। दसरा पैन इंडिया रिलीज है जिसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम के साथ-साथ हिन्दी में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता नानी उत्तर भारत में प्रमोशन में व्यस्त हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


