Advertisement
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा

जया बच्चन का पैपराजी के साथ रिश्ता काफी पुराना और थोड़ा खट्टा-मीठा रहा है। कई बार उन्हें फोटोग्राफरों का अभिवादन करते हुए देखा गया है, लेकिन कई बार उन्होंने कैमरों द्वारा उनकी निजी जिंदगी में दखल दिए जाने पर नाराजगी भी जताई है। पैपराजी के साथ उनकी बातचीत अक्सर वायरल हो जाती है। कई बार उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की बिना इजाजत तस्वीरें लेने या वीडियो बनाने पर फोटोग्राफरों से सवाल करते हुए देखा गया है।
ऐसी ही एक घटना तब हुई थी, जब जया बच्चन अपनी पोती नव्या नवेली नंदा के साथ कहीं जा रही थीं। तभी एक पैपराजो उनकी तस्वीर लेने की कोशिश में लड़खड़ाकर गिर गया। उसे संभालने की बजाय जया ने कहा, "अच्छा हुआ। मुझे उम्मीद है कि तुम दोबारा गिरो।"
साथ ही उन्होंने फोटोग्राफरों से यह भी पूछा कि वे किस मीडिया संस्थान से हैं। इसके अगले साल एयरपोर्ट पर भी जया फिर गुस्सा हो गईं, जब उन्होंने एक शख्स को उनका वीडियो बनाते हुए देखा।
उन्होंने उससे कहा, "कृपया मेरी तस्वीर मत लीजिए। आपको अंग्रेजी समझ नहीं आती?" और जब सिक्योरिटी ने बीच-बचाव किया, तो उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


