Jacqueline wants play Sania Mirza role-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जैकलिन को इस हीरो की हीरोइन कहलाने में ही होता है अच्छा फील

khaskhabar.com: रविवार, 24 दिसम्बर 2017 5:02 PM (IST)
जैकलिन को इस हीरो की हीरोइन कहलाने में ही होता है अच्छा फील
नई दिल्ली। जैकलिन फर्नांडीज उन चंद गिनी-चुनी अभिनेत्रियों की जमात में हैं, जो किसी दूसरे देश से यहां आकर कड़ी मेहनत के बाद अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं। वह यूं तो पद्मावती जैसा ऐतिहासिक किरदार निभाना चाहती हैं, लेकिन किसी नामचीन खिलाड़ी के जीवन पर बनी फिल्म में काम करना उनकी प्राथमिकता है। वह सानिया मिर्जा से काफी प्रभावित हैं और खुद को पर्दे पर उनके किरदार में ढलते देखना चाहती हैं। जैकलिन ने अभी तक के करियर में रोमांटिक कॉमेडी फिल्में ही अधिक की हैं, लेकिन वह आशुतोष गोवारीकर और संजय लीला भंसाली जैसे निर्दशकों की पीरियड्स फिल्में करना चाहती हैं। इस संबंध में जैकलिन ने मुंबई से आईएएनएस को दिए साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘‘मैं मानती हूं कि मैंने अभी तक रोमांटिक कॉमेडी फिल्में बहुत की हैं, लेकिन मैं संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ जैसा किरदार निभाना चाहूंगी। आशुतोष और संजय जैसे निर्देशकों की फिल्मों में काम करने की मेरी तमन्ना है।’’ पिछले कुछ सालों से इंडस्ट्री में बन रही बायोपिक फिल्में जैकलिन को बहुत भा रही हैं। वह कहती हैं, ‘‘बायोपिक में काम करने से आप बहुत कुछ सीख पाते हैं। हाल फिलहाल में कई बेहतरीन बायोपिक बनी हैं। मैं चूंकि फिटनेस को लेकर जुनूनी हूं, तो चाहती हूं कि किसी स्पोट्र्स पर्सनैलिटी के जीवन पर बनी फिल्म में काम करूं। सानिया मिर्जा का करियर मुझे काफी प्रभावित करता है, उम्मीद करती हूं कि सानिया मिर्जा के जीवन पर बनी फिल्म में काम करूं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement