It is important to have style: Alia Bhatt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...क्योंकि हर छह सप्ताह में एक बॉक्स आपके पास आएगा : आलिया

khaskhabar.com: शनिवार, 12 जनवरी 2019 1:53 PM (IST)
...क्योंकि हर छह सप्ताह में एक बॉक्स आपके पास आएगा : आलिया
मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि स्टाइलिश होना जरूरी है। आलिया ने हाल ही में ‘द स्टाइलक्रैकर बॉक्स क्लब’ की लॉन्चिंग की। इसके जरिए सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट की ओर से हर छह सप्तहा में एक फैशन बॉक्स ग्राहकों तक पहुंचेगा। हर बॉक्स में चार प्रॉडक्ट होंगे, जिसमें कपड़े, बैंग, फुटवेयर और एक्सेसरीज शामिल हैं।
आलिया ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है। यह सुपर स्टाइलिस्ट है और आपको स्टाइलिंग को लेकर सोचना नहीं पड़ेगा। क्योंकि हर छह सप्ताह में एक बॉक्स आपके पास आएगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आप हमेशा स्टाइलिश रहोगे और जिंदगी में स्टाइलिश होना बेहद जरूरी है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement