It is a fantastic rumour which I hope turns into a reality - Vaani Kapoor on working with shahrukh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाहरुख संग काम करने की अफवाहों पर वाणी बोली...

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 11:29 AM (IST)
शाहरुख संग काम करने की अफवाहों पर वाणी बोली...
फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘बेफिक्रे’ में नजर आने वाली अभिनेत्री वाणी कपूर ने अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने की अफवाहों को शानदार बताते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि यह अफवाह सच साबित हो जाए। ‘एले इंडिया ग्रेजुएट्स फैशन शो’ में जब वाणी से इस रिपोर्ट के बारे में पूछा गया कि आदित्य चोपड़ा उन्हें शाहरुख के साथ काम करने के लिए साइन करना चाहते हैं, तो अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं ऐसा होने की उम्मीद करती हूं। यह एक शानदार अफवाह है जिसे मैं वास्तविकता में तब्दील होने की उम्मीद करती हूं। वैसे, मुझे इस बारे में कुछ नहीं मालूम है। अब तक तो मैं इस फिल्म में नहीं हूं।’

[@ 2016-फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्टः सलमान नं.1, जानिए टॉप 10 ...]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement