रजनीकांत ने पिछले महीने ही स्पष्ट किया था कि प्रशंसकों से मुलाकात के
पीछे उनका कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा था, नहीं, राजनीति को
लेकर कोई ऐलान नहीं होगा। मैं प्रशंसकों से इसलिए मिलने जा रहा हूं,
क्योंकि उनसे मिले अरसा हो गया है। रजनीकांत फिलहाल तमिल फिल्म 2.0 की
शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं। यह वर्ष 2010 की फिल्म एंथिरन का सीक्वल
है।