नई दिल्ली। अभिनेता इरफान खान ने लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के मकसद से एनडीटीवी-फोर्टिस ‘मोर टू गिव’ दौड़ को भारतीय अंगदान दिवस के मौके पर हरी झंडी दिखाकर रविवार को रवाना किया।
इरफान इस साल की शुरुआत में पेश हुए एनडीटीवी-फोर्टिस ‘मोर टू गिव’ अभियान के ब्रांड एंबेसडर हैं। इस अभियान में पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक भी शामिल हुईं।
इरफान ने अपने बयान में कहा, ‘‘मेरे रिश्तेदारों को इस समस्या से जूझना पड़ा है। मेरे भतीजे की पत्नी को भी अंग काम नहीं करने संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। कृपया अंग दान करें और किसी को जीवन जीने का मौका दें।’’ ऐश्वर्या से नाराज जया, कहा शर्म तो रह नहीं गई