Indian women will relate to Cheater Mohan: Kanika Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कनिका ने कहा, इस गाने के बोल बहुत ही मजेदार हैं और...

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 4:39 PM (IST)
कनिका ने कहा, इस गाने के बोल बहुत ही मजेदार हैं और...
मुंबई। गायिका कनिका कपूर का कहना है कि आज की महिलाएं उनके गीत ‘चीटर मोहन’ से खुद को जोड़ पाएंगी। ‘चीटर मोहन’ एक ऐसा गाना है जिसे मैं खुद बतौर श्रोता पार्टी करते हुए सुनना पसंद करूंगी। यह गाना दिल तोडऩे और परेशानियां पैदा करने वालों पर आधारित है लेकिन इसके बोल बहुत ही मजेदार हैं। कनिका ने कहा, ‘‘इस गाने के बोल बहुत ही मजेदार हैं और मैं महसूस करती हूं कि आज की महिलाएं खुद को इससे जोड़ पाएंगी। हमें जिंदगी के अलग-अलग चरणों में इन स्थितियों का सामना करना होता है और हम इस एहसास को मजेदार और खुशनुमा ढंग से इस पार्टी सॉन्ग में डालना चाहते थे।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement