In their sangeet, Rakul and Jackie gave a brilliant performance on Animals Pehle Bhi Main-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपने संगीत में रकुल और जैकी ने एनिमल के 'पहले भी मैं' पर दी शानदार परफॉर्मेंस

khaskhabar.com: बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 3:41 PM (IST)
अपने संगीत में रकुल और जैकी ने एनिमल के 'पहले भी मैं' पर दी शानदार परफॉर्मेंस
मुंबई। बॉलीवुड जोड़ी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनेे संगीत में जोड़े ने फिल्‍म 'एनिमल' के गाने 'पहले भी मैं' पर शानदार परफॉर्मेंस दी। संगीत में रितेश देशमुख और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी शिरकत की। समारोह में डेविड धवन और जैकी के पिता, निर्माता वाशु भगनानी को ट्रिब्‍यूट दिया गया। डेविड के बेटे वरुण ने भी संगीत समारोह में 'कुली नंबर 1' के गाने 'हुस्न है सुहाना' पर डांस किया। 'कुली नंबर 1' का निर्देशन डेविड धवन और निर्माण वाशु भगनानी ने किया था। फिल्म को 2020 में इसी शीर्षक के साथ रीबूट किया गया था, और कोविड-19 महामारी के दौरान ओटीटी पर रिलीज किया गया था।
समापन समारोह में रकुल और जैकी ने रणबीर कपूर-स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के गाने 'पहले भी मैं' पर शानदार परफॉर्मेंस दी।
इस बीच सबसे पहले आनंद कारज का एक सिख विवाह समारोह होगा, और दूसरा सिंधी शैली का समारोह होगा, जो रकुल और जैकी दोनों की संस्कृतियों को दिखाएगा। दोपहर 3:30 बजे के बाद दक्षिण गोवा में आईटीसी ग्रैंड में जोड़े के पारंपरिक फेरे होंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement