Ileana DCruz: I am celebrating every inch, every curve-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपने शरीर के हर हिस्से और कर्व से प्यार करती हैं इलियाना डिक्रूज

khaskhabar.com: रविवार, 06 फ़रवरी 2022 1:17 PM (IST)
अपने शरीर के हर हिस्से और कर्व से प्यार करती हैं इलियाना डिक्रूज
मुंबई। अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने लाल रंग की बिकिनी में अपनी एक तस्वीर साझा की है और शरीर की पॉजिटिविटी के बारे में बात की है, क्योंकि उनका कहना है कि वह अपने शरीर के हर इंच और कर्व से प्यार करती हैं। इलियाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने कव्र्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने ऐसे एप्लिकेशन डिलीट कर दिए हैं, जो एक लुक को टोन्ड और स्लिमर बनाते हैं। अभिनेत्री ने संदेश दिया है कि वह ऐसे ऐप्स के सहारे खुद को खूबसूरत दिखाने में यकीन नहीं करतीं हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ लिखा, ऐसी ऐप्स में डूब जाना कितना आसान है, जिनका यूज करके अपने जिस्म को स्लिम और टोन्ड वगैरह-वगैरह दिखाया जा सकता है। मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि मैंने सारी ऐसी ऐप्स को डिलीट कर दिया है और उसके बजाय इसे (तस्वीर में नजर आ रहा फिगर) चुना है। उन्होंने आगे कहा, "यह मैं हूं और मैं अपने एक-एक इंच और कर्व का जश्न मनाती हूं (गले लगाती हूं)।"
इलियाना अगली बार अनफेयर एन लवली में नजर आएंगी, जो गोरी त्वचा के प्रति भारत के जुनून पर एक कॉमिक टेक है। यह फिल्म हरियाणा की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें इलियाना के साथ रणदीप हुड्डा दिखाई देंगे।
उनके पास भारतीय-अमेरिकी सनसनी सेंथिल राममूर्ति, विद्या बालन और प्रतीक गांधी के साथ एक फिल्म का भी प्रोजेक्ट है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement