IIFA 2025: Bollywood biggest celebration to be held in Jaipur for the first time on March 8-9-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईफा 2025 : बॉलीवुड का सबसे बड़ा जश्न पहली बार जयपुर में 8-9 मार्च को

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 1:51 PM (IST)
आईफा 2025 : बॉलीवुड का सबसे बड़ा जश्न पहली बार जयपुर में 8-9 मार्च को
जयपुर। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े जश्न का समय आ गया है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड और अवॉर्ड्स अपने 25वें संस्करण के साथ इतिहास रचने जा रहा है। इस बार आईफा का यह भव्य उत्सव 8 और 9 मार्च, 2025 को राजस्थान की रंगीन और सांस्कृतिक राजधानी जयपुर में होने जा रहा है। #IIFAturns25 जयपुर की शाही विरासत और ऐतिहासिक भव्यता के बीच, आईफा के सिल्वर जुबली एडिशन का यह आयोजन अब तक का सबसे भव्य समारोह बनने जा रहा है। यह सिर्फ एक अवॉर्ड नाइट नहीं, बल्कि सिनेमा की कला, इनोवेशन और कहानी कहने की ताकत को सलाम करने वाला एक ऐतिहासिक पल होगा। इस खास मौके पर भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान का जश्न मनाया जाएगा, जहाँ दर्शकों और इंडस्ट्री के दिग्गजों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। तो सितारों से सजी एक यादगार शाम आपका इंतजार कर रही है। आईफा-25 का हिस्सा बनें, गुलाबी नगर जयपुर में इतिहास रचने के लिए तैयार हो जाइए !
8 मार्च- जब डिजिटल दुनिया होगी सितारों से रोशनः
भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा जश्न; आईफा का सिनेमाई रंग अब डिजिटल और ओटीटी एंटरटेनमेंट तक पहुँचेगा; सोभा रियल्टी आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स, को-प्रेजेंटेड बाय नेक्सा, डिजिटल क्रिएटिविटी और नवाचार का भव्य उत्सव लेकर आ रहा है। इस खास मौके को विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना होस्ट करेंगे, जहाँ ओटीटी के शानदार टैलेंट को सम्मान मिलेगा। आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स में नोरा फतेही अपनी स्टनिंग परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगाएँगी। संगीत की जादूगरनी श्रेया घोषाल अपनी सुरीली आवाज़ से इस शाम को और भी यादगार बनाएँगी। संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर पहली बार आईफा स्टेज पर अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से धमाल मचाएँगे। मीका सिंह की हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस से सभी झूमेंगे।
9 मार्च- सिनेमा की सुनहरी शामः
आईफा ग्रैंड फिनाले का धमाकेदार आगाज़ होगा; इस यादगार आयोजन को करण जौहर और कार्तिक आर्यन होस्ट करेंगे। नेक्सा प्रेजेंट्स आईफा अवॉर्ड्स, को-प्रेजेंटेड बाय सोभा रियल्टी, भारतीय सिनेमा की उत्कृष्टता का सम्मान करेगा। शाहरुख खान, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, कृति सेनन और कई सितारे अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से मंच पर धमाल मचाएँगे।
करीना कपूर खान राज कपूर को समर्पित एक यादगार प्रस्तुति देंगी। माधुरी दीक्षित अपनी मोहक अदाओं और शानदार डांस से मंच पर चार चांद लगाएंगी। शाहिद कपूर की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस आईफा अवॉर्ड्स 2025 को और भी खास बनाएगी। कृति सेनन का शो-स्टॉपर डांस परफॉर्मेंस आईफा के 25वें एडिशन में रोमांच बढ़ाएगा। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement