अनुष्का वर्तमान में बतौर निर्माता अपनी दूसरी फिल्म ‘फिल्लौरी’ की
सकारात्मक समीक्षाओं का आनंद ले रही हैं। यह फिल्म उनके अपने बैनर, क्लीन
स्लेट फिल्मस के तहत निर्मित हुई है। इसमें दिलजीत दोसांझ और सूरज शर्मा
जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसमें अनुष्का भूतनी के किरदार
में हैं।
इस फिल्म के बारे में अनुष्का का कहना है कि जैसा लोग सोच रहे
हैं, वैसा नहीं है। यह फिल्म उन्होंने कोई संदेश देने के लिए नहीं बनाई।