I do not attach too much value to fame: Soha Ali Khan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देतीं एक्ट्रेस सोहा अली खान

khaskhabar.com: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 3:05 PM (IST)
इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देतीं एक्ट्रेस सोहा अली खान
मुंबई। अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि रूतबे वाले परिवार से ताल्लुक होने के बावजूद वह अपनी खुद की शख्सियत से ही जुड़े रहना चाहती हैं। सोहा का कहना है कि वह शोहरत या प्रसिद्धि को ज्यादा तवज्जो नहीं देती। सोहा मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और दिग्गज मंसूर अली खान पटौदी की बेटी और अभिनेता सैफ अली खान की बहन हैं।
यह पूछे जाने पर कि एक अभिनेत्री होने के नाते आखिर ग्लैमर और इंडस्ट्री की चकाचौंध से वह उतनी जुड़ी हुई क्यों नहीं हैं?
इस पर सोहा ने आईएएनएस से कहा, ‘‘मेरा हमेशा से हर चीज को लेकर अलग दृष्टिकोण रहा है। मैं शोहरत को अधिक तवज्जो नहीं देती। मैं समझती हूं कि पैसा जरूरी है क्योंकि खुद की पसंद के लिए वित्तीय आजादी होनी जरूरी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement