I can now die happily after working with Big B: Mouni Roy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मौनी रॉय ने कहा, अमिताभ के साथ काम करने के बाद अब...

khaskhabar.com: शनिवार, 17 नवम्बर 2018 8:14 PM (IST)
मौनी रॉय ने कहा, अमिताभ के साथ काम करने के बाद अब...
मुंबई। ‘गोल्ड’ के साथ हिंदी फिल्म जगत में कदम रख चुकीं अभिनेत्री मौनी रॉय का कहना है कि आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद अब वह खुशी से मर सकती हैं। आरएसएच ग्लोबल की नई ब्रांड एंबेसडर नियुक्त हुईं मौनी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उनके (अमिताभ) साथ शूटिंग करने के बाद खुशी से मर सकती हूं। फिल्म में उनके साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।’’ मौनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार अमिताभ के साथ काम कर रही हैं।
अमिताभ द्वारा फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई सलाह देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘नहीं उन्होंने कोई खास सलाह नहीं दी क्योंकि अयान (मुखर्जी) सेट पर थे लेकिन बिग के साथ काम करते हुए मैं ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही थी।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement