i am not successfull person say geeta phogat Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वयं को ऐसा इंसान मानती हैं गीता फोगाट

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मई 2017 10:22 AM (IST)
स्वयं को ऐसा इंसान मानती हैं गीता फोगाट
अपने प्रशंसकों की उम्मीदों से दबाव बढ़ने के बारे में गीता ने कहा, ‘मैं एक पहलवान हूं और पहली बार मैं किसी रोमांचक खेल में हिस्सा लेने जा रही हूं। आप जानते हैं कि मेरा जीवन खेल के अभ्यास और जीत की रणनीति तैयार करने से परिभाषित है। इसलिए, मुझे नहीं पता कि इस शो में मेरा अनुभव कैसा होगा। आशा है कि मैं अपने प्रशंसकों को निराश न करूं।’ गीता अपनी पहलवानी को लेकर ही नहीं, बल्कि अपनी सुंदरता को लेकर भी चर्चा में रही हैं। डिजाइनर परिधानों में उन्हें एक अलग ही रूप में देखा गया है। उन्होंने इस बात को भी जाहिर किया है कि उन्हें आईने के सामने खुद को निहारना अच्छा लगता है। पिछले साल शादी के बंधन में बंधी गीता ने कहा, ‘मुझे तैयार होना बहुत पसंद है। आपने ‘दंगल’ फिल्म देखी होगी, जिसमें आपने देखा है कि मेरे पिता हमें लड़कियों की तरह तैयार नहीं होने देते थे। मुझे अपने बालों को रंगना, नेलपेंट लगाना और अच्छे कपड़े पहना पसंद था।’

ये भी पढ़ें - 10 साल पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement