शाहरुख खान के साथ फिल्मों में प्रवेश करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आ सकती हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एक साथ परदे पर लाने की तैयारी धर्मा प्रोडक्शन ने अपनी अगली फिल्म के लिए कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करण जौहर की इस फिल्म की पटकथा ऋतिक रोशन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण को भी बहुत पसन्द आई है। दीपिका इस पटकथा को लेकर खासी उत्तेजित हैं।
-> सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल