Hichki from a generation that thinks different: Amitabh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रानी की कमबैक मूवी हिचकी का ट्रेलर देख सुपरस्टार ने की तारीफ

khaskhabar.com: सोमवार, 25 दिसम्बर 2017 1:48 PM (IST)
रानी की कमबैक मूवी हिचकी का ट्रेलर देख सुपरस्टार ने की तारीफ
मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने रानी मुखर्जी की वापसी की फिल्म ‘हिचकी’ के ट्रेलर की प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह फिल्म ऐसी पीढ़ी की कहानी है, जो अलग तरीके के सोचती है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता मनीश शर्मा हैं। ट्विटर पर रविवार को फिल्म के ट्रेलर का लिंक साझा करते हुए अमिताभ ने लिखा, ‘‘अलग तरह का काम करने वाली इस पीढ़ी के रचनात्मक एजेंडे का एक लिंक, अलग तरह का काम, अलग तरह की उपलब्धि। एक ऐसी पीढ़ी से, जो अलग सोचती है! मेरी शुभकामनाएं।’’
अमिताभ और रानी ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘वीर जारा’, ‘ब्लैक’, ‘बंटी और बबली’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘बाबुल’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement