Here is Toilet Ek prem katha box office frist day collection -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘टॉयलेट: एक...’ पहले दिन की इतनी कमाई, अच्छी कमाई की उम्मीद

khaskhabar.com: शनिवार, 12 अगस्त 2017 12:42 PM (IST)
‘टॉयलेट: एक...’ पहले दिन की इतनी कमाई, अच्छी कमाई की उम्मीद
इस शुक्रवार को अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की रिलीज हुई फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा हैं। फिल्म के प्रति लोगों का उत्साह काफी दिनों से था। यही उत्साह फिल्म की रिलीज के पहले दिन देखने को मिला। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित बनी इस फिल्म ने पहले दिन 14.40 करोड़ रूपए की कमाई की है। साथ ही इस फिल्म में लगभग इतनी ही कमाई की उम्मीद की जा रही था। वहीं यह भी है कि अक्षय कुमार की हर पिछली फिल्म लगभग 12 से 15 करोड़ी तक की कमाई पहले दिन करने में कामयाब रहती है। वहीं फिल्मों का बजट औसतन 25 से 30 करोड़ ही होता है। इस फिल्म को लगभग 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। बता दें कि कई राज्यों में तो इस फिल्म पहले से ही टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह सब बातें इसकी अच्छी कमाई का संकेत दे रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement