Haseena Parkar: Shraddha Kapoor Film Finally Gets A Release Date-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस दिन रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की ‘हसीना पारकर’

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 अगस्त 2017 3:51 PM (IST)
इस दिन रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की ‘हसीना पारकर’
मुंबई। आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर आधारित फिल्म ‘हसीना पारकर’ अब 22 सिंतबर को रिलीज होगी। अपूर्व लखिया द्वारा निर्देशित फिल्म में श्रद्धा कपूर शीर्ष भूमिका में हैं। वहीं, श्रद्धा के भाई सिद्धांत फिल्म में कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि अंकुर भाटिया हसीना के पति इब्राहिम पारकर की भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म इससे पहले 18 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन अव्यवस्था से बचने के लिए तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म निर्माताओं की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, ‘‘निर्माता फिल्म को एक बेहतर तारीख पर रिलीज करना चाहते थे क्योंकि फिल्म के प्रत्येक दृश्य पर काफी कड़ी मेहनत, शोध और सोच विचार किया गया है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement