Has Deepika started shooting for SRK-starrer Pathan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्या दीपिका ने शुरू कर दी फिल्म 'पठान' की शूटिंग?

khaskhabar.com: सोमवार, 23 नवम्बर 2020 6:19 PM (IST)
क्या दीपिका ने शुरू कर दी फिल्म 'पठान' की शूटिंग?
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोमवार को कथित तौर पर शाहरुख खान के साथ अपनी नई फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संकेत दिया है कि उन्होंने नई शुरुआत कर दी है, जिसके बाद दीपिका के प्रशंसक पूरा विवरण जानने को इच्छुक हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "शुभ आरंभ।" अभिनेत्री का पोस्ट देख उनके प्रशंसकों ने अपने रिएक्शन्स दिए।
एक यूजर ने लिखा, "शाहरुख और दीपिका को पर्दे पर एक साथ देखना का इंतजार नहीं हो रहा।"
एक अन्य ने लिखा, "ऑल द बेस्ट फॉर न्यू फिल्म।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement