Advertisement
वैश्विक स्तर पर जेलर की कमाई के नजदीक पहुँची गदर-2, टूटा केजीएफ-2 का रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, गदर 2 ने 13वें दिन बुधवार को 10.40 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 411.10 करोड़ हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 522.8 करोड़ अपने नाम कर चुकी है। वहीं इंडिया ग्रॉस की बात करें तो 472.8 करोड़ फिल्म ने कमाई की है। लेकिन जेलर की वर्ल्डवाइड कमाई 523.4 करोड़ है, जो कि अभी भी गदर 2 से ज्यादा है। कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते गदर 2 ने 284.63 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद आठवें दिन 20.5 करोड़, नौंवे दिन 31.0 करोड़, दसवें दिन 38.9 करोड़, 11वें दिन 13.50 करोड़ और 12वें दिन 12.10 करोड़ की कमाई की थी। गौरतलब है कि गदर 2 ने पहले ही दंगल और केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बाद अब फिल्म पठान और बाहुबली के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


