Folk music is almost like an old recipe: Neha Bhasin-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुराने नुस्खे की तरह हैं लोक संगीत : नेहा भसीन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 मार्च 2018 7:46 PM (IST)
पुराने नुस्खे की तरह हैं लोक संगीत : नेहा भसीन
नई दिल्ली। गायिका नेहा भसीन का कहना है कि लोक संगीत पुराने नुस्खे की तरह हैं और इसे आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाना चाहिए। भसीन ‘मधनिया’, ‘अख काश्नी’, ‘लॉन्ग गवाचा’, ‘नई जाना’ और नया गीत ‘चिट्टा कुकड़’ जैसे पंजाबी लोक गीत दे चुकी हैं। भसीन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लोक संगीत जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचने वाले पुराने नुस्खे की तरह है। यह हमारी संस्कृति है, चाहे सीमाएं कितनी भी बदल जाएं, क्योंकि यह आपको जड़ से जुड़ा रखते हैं और यह हमारे डीएनए से जुड़ा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए जब भी पुराने पंजाबी गीतों को पीढ़ी दर पीढ़ी विभिन्न गायकों द्वारा गाया जाता है, वे वर्षों से इससे जुड़े भावनात्मक धागों से हमें जोड़े रखते हैं।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement