फिल्में जिन्होंने ‘बोल्ड’ का तमगा हासिल किया, बॉक्स ऑफिस पर हुई. . .
khaskhabar.com: रविवार, 03 सितम्बर 2017 07:21 AM (IST)
हिन्दी सिनेमा ने बेहतरीन, अच्छी, मसाला फिल्मों के साथ ही ऐसी फिल्में भी दी जिन्होंने अपने कंटेंट की वजह से ‘बोल्ड’ का तमगा हासिल किया। इनमें से कुछ फिल्मों ने दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित भी किया। उत्तेजक दृश्यों और अश्लील संवादों के कारण इन फिल्मों को लेकर विवाद भी हुए। सेंसर बोर्ड ने भी इन फिल्मों पर अपनी कैंची चलाने में कोई कमी नहीं रखी। इन्हीं बोल्ड और उत्तेजक फिल्मों में बॉलीवुड को पहली थ्रीसम फिल्म ‘इश्क जुनून - द हीट इज ऑन’ मिली। थ्रीसम का तात्पर्य ऐसे रिश्ते से है जिसमें तीन व्यक्ति सीधे तौर पर रिश्ते में हैं।
आइए डालते हैं एक नजर उन फिल्मों पर जिन्होंने अपने कंटेंट, दृश्य फिल्मांकन और संवादों के जरिए दर्शकों में अपनी एक जगह बनाई। सीमित लागत में बनी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने में कामयाबी पाई। फिल्म का मुनाफा उन्होंने सैटेलाइट अधिकारों, संगीत अधिकारों, मोबाइल ट्यून्स आदि के जरिए निकाला।