First feminism was considered a dirty word: Huma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हुमा बोलीं-पहले गंदा शब्द माना जाता था नारीवाद, लेकिन अब...

khaskhabar.com: रविवार, 28 मई 2017 8:03 PM (IST)
हुमा बोलीं-पहले गंदा शब्द माना जाता था नारीवाद, लेकिन अब...
अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि पहले नारीवाद को एक गंदा शब्द माना जाता था, लेकिन धीरे-धीरे इसके प्रति लोगों की धारणा बदल रही है। हुमा का मानना है कि नारीवाद कइयों के लिए समानता का शब्द बन गया है। हुमा मीडिया में महिलाओं के लिए आवाज बुलंद करती रहती हैं और उन्होंने मार्च में न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लैंगिक समानता पर बेबाक रूप से अपनी बात रखी थी। हुमा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पहले दुनिया भर में नारीवाद को गंदा शब्द माना जाता था, लेकिन अब नारीवाद को समानता का शब्द माना जाने लगा है। यह सभी को समान विकल्प प्रदान करता है। भारत पश्चिमी दुनिया से अलग नहीं है। हमने भी इसे एक खास नजरिए से देखा है और अब यह पूरी तरह अलग है।’’ कार्यस्थल पर लैंगिक असमानता के बारे में हुमा ने कहा, ‘‘कार्यस्थल पर अधिक महिलाओं का मतलब महिलाओं की अधिक सुरक्षा है। मुझे लगता है कि स्थिति में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है, लेकिन निश्चित रूप से यह बदलाव बेहतरी की दिशा में हो रहा है।’’‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘लव शव ते चिकन खुराना’, ‘एक थी डायन’, ‘डेढ़ इश्किया’ से लेकर ‘जॉली एलएलबी 2’ में काम कर चुकीं हुमा ने फिल्मों में मजबूत महिला किरदारों को साकार किया है। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कुछ तो सजगता और कुछ भाग्य के कारण हो पाया है। मैं दिलचस्प और रोचक भूमिकाएं करना चाहती थी और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि निर्देशक और निर्माता मेरे साथ ऐसी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement