Advertisement
रणबीर कपूर को सता रहा डर, क्लीन शेव में कहीं बेटी राहा पहचानने से न कर दे इंकार

रणबीर ने बताया कि उनके लिए उनकी बेटी का प्यार सबसे खास है और उसकी मुस्कान उन्हें खुश कर देती है।
उन्होंने कहा, उसकी आदत है कि वह केवल मेरी आंखों में देखकर मुस्कुराती है, और मुझे विश्वास है कि उसने मेरी आंखों के अलावा कुछ नहीं देखा है। मुझे यकीन है कि वह मेरे क्लीन-शेव लुक की भी आदि हो जाएगी, लेकिन अगर उसने क्लीन शेव में मुझे नहीं पहचाना, तो मेरा दिल टूट जाएगा।
'वेक अप सिड' एक्टर ने सिंगिंग रियलिटी शो के 'होली स्पेशल' एपिसोड में परफॉर्मेस का आनंद लिया।
अयोध्या के ऋषि सिंह ने 'सुपरस्टार सिंगर 2' की कंटेस्टेंट सायशा गुप्ता के साथ फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के लोकप्रिय होली गीत 'बलम पिचकारी' पर परफॉर्म किया और रणबीर उनकी परफॉर्मेंस से इतने प्रभावित हुए कि स्टेज पर उनके साथ शामिल हो गए और डांस करने लगे।
परफॉर्मेस के बाद, उन्होंने आठ दिनों तक गाने की शूटिंग और इसे पूरा करने की चुनौतियों को याद किया। उन्होंने परफॉर्मेस की सराहना भी की।
उन्होंने कहा, मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मेरी डिस्कोग्राफी में मेरा अपना होली गीत है। मुझे लगता है कि जिस तरह से ऋषि और सायशा ने परफॉर्म किया है, वह होली पार्टी का सही मूड सेट करता है। हमने 8 दिनों में इस गाने की शूटिंग की। बहुत धूप थी, बहुत सारे डांसर्स थे, और यह बहुत मुश्किल था लेकिन लेकिन जब आपको एक अच्छा गाना मिलता है, तो आपको भीतर से ऊर्जा मिलती है, और आपको इसे करने का मन करता है।
शूटिंग के उन 8 दिनों में, आदित्य रॉय कपूर, कल्कि, दीपिका और मैंने खूब मस्ती की। हम सबसे छुपाकर भांग पीते थे ताकि किसी को पता न चले। मेरे पास इस गाने की कई प्यारी यादें हैं और इस शानदार परफॉमेर्ंस के कारण मुझे उन यादों को फिर से जीने का मौका मिला।
'इंडियन आइडल 13' सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर प्रसारित होता है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


