Farah Khan and Karan Johar at Katrina Kaifs wedding, dance video goes viral -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैटरीना कैफ की शादी में पहुँचे फराह खान और करण जौहर, डांस वीडियो वायरल

khaskhabar.com: बुधवार, 08 दिसम्बर 2021 1:48 PM (IST)
कैटरीना कैफ की शादी में पहुँचे फराह खान और करण जौहर, डांस वीडियो वायरल
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में पहुँचे करण जौहर और फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें यह दोनों होटल में नाचते हुए दिख रहे हैं। गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी समारोह की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। एक दिन पहले मेहंदी सेरेमनी की शुरुआत हुई। अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की हल्दी सेरेमनी शुरू हो गई है। उसके बाद अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। रात में डिनर के बाद आफ्टर पार्टी शुरू होगी। आज भी कई बड़े सेलेब्स शादी में शामिल होने आ सकते हैं। इनमें शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और अक्षय कुमार के नाम शामिल हैं। वहीं, इस मौके पर कोरियोग्राफर और निर्देशिका फराह खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह करण जौहर के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। करण जौहर और फराह खान एक दिन पहले ही सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement