Exposure for Indian dancers internationally limiting, says Terence Lewis -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय डांसरों के लिए ये क्या बोल गए टेरेंस लेविस

khaskhabar.com: सोमवार, 07 अगस्त 2017 12:50 PM (IST)
भारतीय डांसरों के लिए ये क्या बोल गए टेरेंस लेविस
नई दिल्ली। कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय डांसर की पहुंच बहुत सीमित है और इसकी एक बड़ी वजह उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरुकता का अभाव है। वियना इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल में 12 अगस्त को अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देने जा रहे टेरेंस ने बातचीत में कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय डांसर की पहुंच बहुत सीमित है। लेकिन, मैं कह सकता हूं कि यह जल्द ही बदलने जा रहा है। एक बात तो यह है कि हमें खुद भी सभी संभावनाओं व अवसरों के प्रति जागरूक रहना होगा।’ टेरेंस ने कहा, ‘मेरे समेत, हमारे देश के अधिकांश कलाकार अवसरों और उपलब्ध मंचों के प्रति जागरूक नहीं हैं। लेकिन, भला हो प्रौद्योगिकी के युग का, यूट्यूब व इंटरनेट का, जिनकी वजह से मुझे लगता है कि जल्द ही यह गैप भर जाएगा।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी पहचान मिलेगी। भारतीय विविध संस्कृति और अनेकता के मूल्यों को लेकर दुनिया में जिज्ञासा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement