Even before it started, changes started happening in the stars of Ramayana, Jhanvi will become Sita-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शुरू होने से पहले ही रामायण के सितारों में होने लगा बदलाव, जाह्नवी बनेंगी सीता

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 फ़रवरी 2024 2:03 PM (IST)
शुरू होने से पहले ही रामायण के सितारों
में होने लगा बदलाव, जाह्नवी बनेंगी सीता
नीतेश तिवारी की रामायण लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। किरदारों के लिए सितारों का चयन इस फिल्म को बड़े बजट की फिल्म के रूप में पेश करता आ रहा है। पहले समाचार आए थे कि फिल्म में रणबीर कपूर राम का, यश रावण का, विजय सेतुपति विभीषण का और सनी देओल हनुमान का रोल प्ले करेंगे। वहीं सीता के किरदार के लिए दक्षिण भारत की बेहतरीन अभिनेत्री सई पल्लवी के नाम की चर्चा हो रही थी। लेकिन सामने आए ताजा समाचारों के अनुसार अब सीता के रोल के लिए सई पल्लवी के स्थान पर जाह्नवी कपूर को फाइनल किया गया है। जाह्नवी कपूर इससे पहले नीतेश तिवारी के निर्देशन में बवाल में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आए थे। रणबीर कपूर रामायण की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। वह राम के रोल में हैं। दर्शकों में सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट हनुमान के रोल को लेकर है। खबरें आ चुकी हैं कि सनी देओल इस रोल में होंगे। अब सीता के रोल पर नया अपडेट आया है। पहले ये रोल सई पल्लवी कर रही थीं। अब फर्स्टपोस्ट.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रोल जाह्नवी कपूर को दे दिया गया है। सोर्स के मुताबिक, जाह्नवी ने नीतेश के साथ बवाल में काम किया है और उन्हें लगता है कि वह सीता के रोल में फिट बैठेंगी। आदिपुरुष के बुरी तरह से पिटने के बाद से नीतेश तिवारी की रामायण सुर्खियों में है। फिल्म से जुड़े कई अपडेट्स चर्चा में रहते हैं। कुछ वक्त पहले खबर थी कि रणबीर कपूर ने शराब और नॉनवेज खाना छोड़ दिया है ताकि वह फिल्म के साथ न्याय कर सकें। रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान भी बताया था कि बेटी राहा के पैदा होने के बाद उन्होंने हेल्दी लाइफस्टाइल अपना ली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement