दरअसल, इमरान हाश्मी को हाल ही में
अपनी कजिन आलिया भट्ट के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन
इमरान इसके लिए बिलकुल तैयार नहीं थे। उन्होंने बिना देर लगाए इस ऑफर को
ठुकरा दिया। इमरान ने कहा कि वह आलिया के साथ किसी फिल्म में कोई रोमांटिक
किरदार नहीं निभाएंगे। हां, कभी मौका मिला तो भले भाई बहन के किरदार में
नजर आ सकते हैं।