dont Teach us patriotic- anupam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देशभक्ति हमें न सिखाओ- अनुपम

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 10:45 PM (IST)
देशभक्ति हमें न सिखाओ- अनुपम
भाजपा सांसद किरण खेर के अभिनेता पति अनुपम खेर ने यहां सोमवार को कहा कि वह जब देशभक्ति की बात करते हैं तो कुछ लोगों को परेशानी होने लगती है। राजधानी के विधानसभा परिसर में तीन दिनों से चल रहे लोक-मंथन के समापन समारोह में पहुंचे खेर ने कहा, "देशभक्ति हमें न सिखाओ। यह सही है कि कोई किसी को देशभक्ति नहीं सिखा सकता, यह तो भीतर से आती है। देशभक्ति हमारे खून में है। जब भी अवसर आता है, यह प्रकट होती है। देशभक्ति की बात से यदि किसी को पीड़ा होती है तो होने दीजिए, हम तो अपना काम करेंगे।" उन्होंने कहा, "पिछले दो-तीन वर्षो में असहिष्णुता और देशभक्ति के विषय जान-बूझकर उठाए गए हैं। जब असहिष्णुता की बहस शुरू की गई, तब मेरे भीतर का भारतीय जागा और उसने कहा कि यह चुप रहने का समय नहीं है। इस कारण मैंने असहिष्णुता पर सवाल उठाने वालों का खुलकर विरोध किया।" खेर ने कहा कि वह कश्मीरी पंडित हैं, इसलिए उनकी रगों में देशभक्ति है। अपने ही देश में निर्वासित होने के बाद भी कश्मीरी पंडितों ने कभी भी देश के खिलाफ कोई बात नहीं कही।
यह भी पढ़े :बेटी न्यासा के लिए क्या बोल गए अजय देवगन,सभी हैरान
यह भी पढ़े :बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा!

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement