Divyanka Tripathi shared a photo while doing makeup, posed while looking in the mirror-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिव्यांका त्रिपाठी ने मेकअप करते हुए शेयर की फोटो, मिरर में देख बनाया पोज

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मई 2024 1:55 PM (IST)
दिव्यांका त्रिपाठी ने मेकअप करते हुए शेयर की फोटो, मिरर में देख बनाया पोज
मुंबई । एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने शनिवार को अपनी वैनिटी वैन से एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह मेकअप करती नजर आ रही हैं। दिव्यांका 'चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी', 'इंतजार' जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती हैं। फोटो की बात करें तो, एक्ट्रेस वाइट गाउन पहने नजर आ रही हैं। उनके हाथ में मेकअप ब्रश है और वह मिरर में देखकर फोटो के लिए पोज बना रही हैं। उन्होंने बालों की पोनीटेल बनाई हुई है।
पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "फेस के बाहरी लेयर को मेकअप से छिपाते हुए अंदर झांकने की एक कोशिश।''
बता दें कि दिव्यांका को पिछली बार 'अदृश्यम' में इंस्पेक्टर पार्वती सहगल के किरदार में देखा गया था। इसमें उनके साथ एजाज खान भी नजर आए थे, जिन्होंने रवि वर्मा की भूमिका निभाई थी।
यह शो सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement