Advertisement
श्रीदेवी के गाने 'ना जाने कहां से आई है' पर डांस करती नजर आईं दिव्या खोसला, पोछा लगाते हुए किए जबरदस्त स्टेप्स

उनके इस वीडियो पर फैंस का उत्साह और प्यार देखने को मिल रहा है।
एक फैन ने कहा, ''आपने श्रीदेवी के गाने पर कमाल का डांस किया है।"
दूसरे फैन ने कहा, ''आपका डांस देखकर श्रीदेवी की याद आ गई।''
अन्य फैंस ने कमेंट्स के जरिए श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्या खोसला जल्द ही नील नितिन मुकेश के साथ फिल्म 'एक चतुर नार' में नजर आएंगी। इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जारी हो चुका है, जिसमें दोनों एक टेबल के पास खड़े दिख रहे हैं। टेबल पर कुछ सब्जियां रखी हुई हैं। दिव्या गाजर को चाकू से काटते हुए कैमरे की तरफ देख रही हैं। वहीं बगल में खड़े नील नितिन मुकेश के हाथों में बंदूक है।
यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


