Disha Patani aces butterfly kick, Tiger Shroff is impressed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिशा पटानी का बटरफ्लाई किक देख टाइगर श्रॉफ हुए प्रभावित

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 अक्टूबर 2020 5:56 PM (IST)
दिशा पटानी का बटरफ्लाई किक देख टाइगर श्रॉफ हुए प्रभावित
मुंबई । अभिनेत्री और फिटनेस लवर दिशा पटानी ने बटलफ्लाई किक एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो साझा किया है। उनके इस वीडियो ने टाइगर श्रॉफ को खासा प्रभावित किया है। कथित तौर पर दिशा और टाइगर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दिशा बिना किसी सहायता के और बिना किसी गलती के बटरफ्लाई किक लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन दिया, "बटरफ्लाई किक (तितली और फूल का इमोजी)।" टाइगर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए 'क्लीन' लिखा और साथ में आग और ताली बजाने का इमोजी भी पोस्ट किया।
वहीं टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने कमेंट में लिखा, "वाह दीशू।"
अभी दिशा अपनी आगामी फिल्म 'राधे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान और रणदीप हुड्डा भी हैं। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। हाल ही में सलमान खान ने 7 महीने बाद शूटिंग पर लौटने को लेकर खुशी जताई थी।
दिशा 'केटीना' में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। इसमें अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement