Different is not accepted by audiences: Ronit Roy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोनित रॉय कुछ अलग करना चाहते है लेकिन दर्शक ...

khaskhabar.com: सोमवार, 29 मई 2017 7:55 PM (IST)
रोनित रॉय  कुछ अलग करना चाहते है लेकिन दर्शक ...
नई दिल्ली। अभिनेता रोनित रॉय छोटे पर्दे पर कुछ अलग करना चाहते हैं लेकिन उनका कहना है कि दर्शक इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। रोनित ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, ‘‘डिजीटल मंच पर मैं एएलटीबालाजी के साथ काम करने जा रहा हूं। मैं टीवी में काम करना चाहता हूं। हम इस बारे में बात कर रहे हैं कि क्या करें। मैं पुरानी चीजें नहीं दोहराना चाहता। कुछ अलग करना चाहता हूं। लेकिन, इस ‘अलग’ की अपनी अलग समस्या है। यह अलग चीजें दर्शकों द्वारा स्वीकार नहीं की जा रही हैं। इसलिए सवाल है कि इसमें संतुलन कैसे लाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टेलीविजन शो में रोनित रॉय को दिखाना आसान नहीं है क्योंकि इसमें कई तरह के जोड़ तोड़ हैं।’’ रोनित को छोटे पर्दे पर धर्मराज महियावंशी, ऋषभ बजाज, मिहिर विरानी, नील खन्ना और अपराजित देव की भूमिका निभाने के लिए जाना-जाता है।
छोटे पर्दे पर ‘अदालत’ में वकील के.डी पटनायक के रूप में भी उन्हें पसंद किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement