Dharmendra will be back on screen with Karan Johar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करण जौहर की नई फिल्म पर बोले धर्मेंद्र, 'आप मुझे फिर से रोमांटिक रोल में देखेंगे'

khaskhabar.com: बुधवार, 07 जुलाई 2021 09:10 AM (IST)
करण जौहर की नई फिल्म पर बोले धर्मेंद्र, 'आप मुझे फिर से रोमांटिक रोल में देखेंगे'
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने मंगलवार दोपहर इंस्टाग्राम पर करण जौहर की नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपनी वापसी की जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह एक बार फिर रोमांटिक अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने लिखा कि दोस्तों, मुझे अपनी नई फिल्म की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो करण जौहर द्वारा निर्देशित, परिवार की जड़ों में गहराई से अंतर्निहित एक प्रेम कहानी है। मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं क्योंकि आप मुझे फिर से एक रोमांटिक भूमिका में देखेंगे। धर्मेंद्र आखिरी बार 2014 में पंजाबी फिल्म 'डबल दी ट्रबल' और 2011 में हिंदी फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' में नजर आए थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement