Dev Anand they went me Orphan say Kishore Bhanushali Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिए देव आनंद के जाने से कौन हो गया अनाथ और क्यों?

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 11:13 AM (IST)
जानिए देव आनंद के जाने से कौन हो गया अनाथ और क्यों?
कॉमेडी के बारे में भानुशाली कहते हैं कि आज के दौर में टेंशन इतना ज्यादा है कि हर इंसान कुछ समय के लिए कॉमेडी देखकर अपना मन बहला लेता है। लोगों को चाहिए कि कुछ पल के लिए टेंशन मुक्त हो जाएं, इसके लिए कॉमेडी सीरियल और फिल्में देखकर वे टेंशन मुक्त हो सकते हैं। जूनियर देव आनंद कहे जाने पर भानुशाली कहते हैं, देव आनंद साहब बड़ी हस्ती थे। मुझे गर्व है कि मैंने उन्हें अपने अंदर जिंदा रखा है। पूरी दुनिया मुझे जूनियर देव आनंद के नाम से जानती है। मैं सभी तरह की एक्टिंग करता हूं, लेकिन कहा जाता है कि एक बार किसी पर ठप्पा लगता है तो कभी हटता नहीं है। भानुशाली जब 7वीं कक्षा में पढ़ते थे, तभी से फिल्मों में काम करना चाह रहे थे। उस समय फिल्म देखना गुनाह माना जाता था, जिस कारण चुपके से फिल्म देखने जाना पड़ता था। वह पैसे जमाकर फिल्में देखने जाया करते थे। बड़े संघर्ष के बाद फिल्म दिल में काम मिला था।

[@ मलाइका को इस ड्रेस में देख सलमान हुए हैरान, बचाई नजरें]

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement