कोशिश में लगी दीपिका
लेकिन
अब खबरें है कि दीपिका इस प्रोजेक्ट को पाने की पूरी कोशिश कर रही है।
दीपिका ने इसके लिए लुक टेस्ट भी दिया है, लेकिन फिलहाल किसी अभिनेत्री का
नाम फाइनल नहीं हुआ है। अफवाहों की मानें तो दीपिका को जैसे ही पता चला कि
शाहरुख के आपोजिट कैटरीना को फाइनल किया जा रहा है, उन्होंने वापस आनंद एल
रॉय से संपर्क किया।
कहा जा रहा है कि दीपिका ने आनंद एल रॉय को फोन
करके कहा कि वे अब अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट से फ्री हैं, और उनके पास इस
फिल्म के लिए डेट्स हैं। फिलहाल अब तक अधिकारिक रूप से किसी अभिनेत्री के
होने की कोई पुष्टि नहीं की गई है। वैसे अब ये देखना काफी दिलचस्प होगी कि
फिल्म में शाहरूख की हिरोइन बनने की बाजी कौन मारता है।