Dabangg-3 salman khan may start shooting from december-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2018: सलमान का दोहरा धमाका, ईद पर दबंग-3, क्रिसमस पर...

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जून 2017 10:17 AM (IST)
2018: सलमान का दोहरा धमाका, ईद पर दबंग-3, क्रिसमस पर...
गत 23 जून को प्रदर्शित हुई सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त नहीं हुई है। इस फिल्म के प्रति दर्शकों के इस रुख ने सलमान खान को एक बार फिर से उस छवि की तरफ लौटने को मजबूर कर दिया है, जिसमें वे दर्शकों को भाते आए हैं। अली अब्बास जफर के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ करने वाले सलमान खान आगामी वर्ष ईद पर दबंग-3 लेकर आ रहे हैं, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे। इस वर्ष दिसंबर से वे इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। दबंग-3 सीक्वल न होकर प्रीक्वल होगा जिसमें यह दिखाया जाएगा कि किस तरह से चुलबुल पांडे दबंग बना। सूत्रों के अनुसार सलमान इस वर्ष बिग बॉस-11 को होस्ट करते हुए इस फिल्म की शूटिंग करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement