Current generation wants to avoid marriage commitment: Shraddha Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मौजूदा पीढ़ी शादी की प्रतिबद्धता से बचना चाहती है: श्रद्धा कपूर

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 3:54 PM (IST)
मौजूदा पीढ़ी शादी की प्रतिबद्धता से बचना चाहती है: श्रद्धा कपूर
मोहित सूरी का आगामी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में नायिका की भूमिका निभा रहीं श्रद्धा कपूर का कहना है कि माता-पिता द्वारा प्रेम विवाह, लिव-इन-रिलेशन संबंधों के प्रति खुली सोच रखने के बावजूद कई युवा प्रतिबद्धता जताने और वैवाहिक रिश्ते की जिम्मेदारी उठाने से डरते हैं। फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, जिन्होंने एक बार बताया था कि यह दिलचस्प बात है कि आज के युवक-युवतियां एक-दूसरे के साथ अपने रिश्तों को लेकर स्पष्ट नहीं हैं और पशोपेश में हैं। श्रद्धा ने हाफ गर्लफ्रेंड बनने के बारे में पूछे जाने पर सोमवार को कहा, हमारे जीवन में ऐसे कई रिश्ते हैं, जिन्हें आप कोई नाम नहीं दे सकते। इस फिल्म की तरह मेरा भी मानना है कि जीवन में कभी-कभी ऐसा भी समय आता है, जहां आपके जीवन में दोस्त से बढक़र कोई होता है, लेकिन वह वास्तव में प्रेमी नहीं होता..यह कहीं बीच का होता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement