विज्ञापन जगत के दिग्गज प्रसून ने साझा किया कि उन्हें ‘हवन
करेंगे’, ‘मस्ती की पाठशाला’ और ‘गेंदा फूल’ जैसे गीत पसंद आए थे। उनका
कहना है कि हर कोई बिना समझौता किए इन पर थिरक सकता है।
प्रसून का यह भी मानना है कि दर्शक या श्रोता ही बदलाव ला सकते हैं, अगर वह इस प्रकार के अटपटे बोल वाले संगीत को अस्वीकार कर दें।
उन्होंने
कहा, ‘‘मेरा मानना है कि इस विकल्प में दर्शक या श्रोता बदलाव ला सकते
हैं। उनके पास ताकत है। जिस दिन वह इस प्रकार की चीजों को स्वीकार करना बंद
कर देंगे, आपको बदलाव नजर आएगा।’’(आईएएनएस)