Advertisement
कॉमिक क्वीन प्रीति गांगुली के इस बड़े कदम से जब चौंक गए फैंस, नहीं मिलीं फिल्में

70 और 80 के दशक में उन्होंने 'रानी और लालपरी', 'बालिका वधु', 'खेल खेल में', 'अनुरोध', 'आशिक हूं बहारों का', 'साहेब बहादुर', 'दिल्लगी', 'दामाद', 'झूठा कहीं का', 'क्रांति', और 'उत्तर दक्षिण' जैसी कई फिल्मों में काम किया। उनके रोल्स मनोरंजक होते थे, जिससे दर्शक उन्हें हमेशा याद रखते थे। जब उन्होंने जीवन में एक अहम बदलाव किया तो हर कोई चौंक गया।
दरअसल, प्रीति ने करीब 50 किलो वजन कम किया था। यह उनके स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन के लिए बड़ा कदम था। वजन कम करने के बाद फिल्मी ऑफर्स धीरे-धीरे कम होने लगे। ऐसे में उन्होंने अपने पिता के नाम पर 1993 में अशोक कुमार एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स की स्थापना की। यहां वह छात्रों को अभिनय सिखाती थीं।
फिल्मों से ब्रेक के बाद प्रीति ने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' (2005) में इमरान हाशमी के साथ अभिनय किया। यह उनके करियर की आखिरी बड़ी फिल्म साबित हुई। 2 दिसंबर 2012 को मुंबई में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। उनके अभिनय ने उन्हें बॉलीवुड की दुनिया में अमर बना दिया। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


