Advertisement
ऑस्कर की दौड़ में आगे निकली छेल्लो शो, इन फिल्मों को दी मात

गुजराती फिल्म छेल्लो शो (द लास्ट शो) गांव के एक छोटे बच्चे समय की कहानी है जिसे फिल्मों से प्यार होता है। गुजरात के छलाला गांव में बच्चा फिल्म देखने के लिए प्रोजेक्शन रूम में एक सिनेमा प्रोजेक्टर टेक्नीशियन की मदद से पहुंचता है और कई फिल्में देखता है। फिल्में देखते हुए उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म में सिंगल स्क्रीन सिनेमा कल्चर को बखूबी दिखाया गया है।
पान नलिन की सेमी ऑटोबायोग्राफी है छेल्लो शो
फिल्म का निर्देशन और लेखन पान नलिन ने किया है। छेल्लो शो उन्हीं की सेमी ऑटोबायोग्राफी है। दरअसल, पान नलिन खुद भी सौराष्ट्र के एक गांव में पले-बढ़े हैं और उन्हें फिल्मों से बेहद प्यार था। फिल्म की शूटिंग मार्च 2020 में पूरी हुई थी, जिसके ठीक बाद देशभर में लॉकडाउन लगा था। फिल्म के पोस्टप्रोडक्शन का काम कोरोना महामारी के दौरान पूरा किया गया था।
त्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली फिल्म थी छेल्लो शो
फिल्म का प्रीमियर 10 जून 2021 को 20वें त्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। ये इस फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली गुजराती फिल्म थी। बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छेल्लो शो को टियांटन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। ये फिल्म वाला डोलिड फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का गोल्डन स्पाइक अवॉर्ड हासिल कर चुकी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


