Cancel Dabangg 3 censor certificate: NGO-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'दबंग 3' का सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करें : एनजीओ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 नवम्बर 2019 5:04 PM (IST)
'दबंग 3' का सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करें : एनजीओ
मुंबई। आगामी फिल्म 'दबंग 3' में जहां हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर शुक्रवार सुबह से ही ट्विटर पर हैशटैग बॉयकॉट दबंग 3 अभियान चलाया जा रहा है, वहीं बेंगलुरू के एक एनजीओ हिदू जनजागृति समिति ने फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की है। सोशल मीडिया के एक वर्ग द्वारा फिल्म के टाइटल गाने में भगवा पहले साधुओं को गिटार के साथ नाचते दिखाए जाने को लेकर आपत्ति जताने के बाद विवाद शुरू हुआ। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशंस (सीबीएफसी) के बेंगलुरू कार्यालय में दिए गए पत्र में एनजीओ ने लिखा है, "आगामी फिल्म 'दबंग 3', जिसमें हिंदू धर्म का अपमान किया गया है, हम उसके सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग करते हैं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement