10 मार्च को वरुण धवन और आलिया भट्ट की बद्रीनाथ की दुल्हनिया का
प्रदर्शन होने जा रहा है। गोविन्दा की 15 साल बाद बतौर नायक आ गया हीरो का
प्रदर्शन 17 मार्च को होगा। पहले यह फिल्म 24 फरवरी को रंगून के साथ बॉक्स
ऑफिस पर टकराने वाली थी, लेकिन फिर इसे 3 मार्च को प्रदर्शित करने की योजना
बनाई गई लेकिन उस दिन पहले से ही दो फिल्मों का प्रदर्शन होना था जिसके
चलते अब ‘आ गया हीरो’ 17 मार्च को प्रदर्शित की जाएगी।